फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टरों के क्लीनिक पर आयकर का छापा, करोड़ों की टैक्स गड़बड़ी मिलने की आशंका

Fri, 01 Mar 2019 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

आयकर की दो टीमों ने गुरुवार को दो डॉक्टरों के क्लीनिक का सर्वे किया। देर रात तक आय का लेखा जोखा चलता रहा। विभाग की प्रारंभिक पड़ताल में आयकर जमा करने के मामले में काफी गड़बड़ी मिली है। इनमें से एक डॉक्टर ने दो करोड़ से अधिक का टैक्स तत्काल जमा किया।

विज्ञापन


सर्वे अभियान के तहत आयकर विभाग की दो टीमों ने गुरुवार को डॉ. जीएन लाल व डॉ. एलबी गुप्ता के क्लीनिक का दोपहर करीब डेढ़ बजे से सर्वे शुरू किया। डॉ. जीएन लाल के क्लीनिक पर आयकर अधिकारी एसके दिवाकर व असित मुकेश के साथ आयकर इंस्पेक्टर कमलावती, सुभांजय, रवि गुप्ता, रवि मेहता आदि की टीम जा पहुंची थी। इस टीम ने डॉक्टर के यहां उपलब्ध रिकॉर्डों की देर रात तक पड़ताल करने के बाद पाया कि पूरी आय घोषित नहीं की गई है। 

टीम ने इसे अघोषित आय मानते हुए टैक्स जमा करने का नोटिस थमा दिया। आयकर सूत्रों के अनुसार इसके बाद डॉ. लाल ने दो करोड़ रुपये से अधिक का चेक जमा किया। वहीं, आयकर अधिकारी रामअचल व अखिलेश रमन के साथ इंसपेक्टर हरीश श्रीवास्तव, गौरव अग्रहरि, शरदेंदु प्रजापति, रामशंकर पांडेय व अंकित मिश्रा की टीम ने डॉ. एलबी गुप्ता के अस्पताल के सभी रिकॉर्ड, मरीजों की डिटेल, कंप्यूटर के रिकॉर्ड में दर्ज डिटेल व लेखा विभाग में मिले रिकॉर्डों का देर रात तक अध्ययन किया। इस दौरान डॉक्टर की ओर से दाखिल आईटीआर की भी जांच की गई। आय की अपेक्षा टैक्स कम जमा पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें