फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से 60 गांवों में बिजली संकट

Tue, 09 Feb 2016 02:52 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा के खुटहन खास बिजली सब स्टेशन से लगभग 60 गांवों मेें बिजली दी जाती है, लेकिन तीन महीने से आए दिन फॉल्ट और तार टूटकर गिरने से गांव वालों को बमुश्किल एक से दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है वह भी कभी-कभी। एक सप्ताह से गांव में बिजली ही नहीं आई। कहीं ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली गुल है तो कहीं तार टूटकर गिर जाने से। कुछ गांवों में जहां बिजली आ रही है वहां लो वोल्टेज की समस्या है। लोगों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा सिर पर है ऐसे में बिजली न आने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। नाम प्रकाशित न करने के अनुरोध पर एक बिजली कर्मचारी ने बताया कि सब स्टेशन की मशीन का पैनल खराब हो गया है। इसके चलते मशीन ट्रिप कर जा रही है। ये समस्या आए दिन उत्पन्न हो जाती है। शिकायत के बावजूद अधिकारी मशीन ठीक नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें