फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों को ही बना दिया टेंपो स्टैंड

Wed, 20 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शास्‍त्री चौक के पास सड़क के बीचोबीच टैंपो रोक कर सवारियां बैठाते चालक व पीछे फंसी कार। - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
टेंपो चालकों की मनमानी आम लोगों के लिए परेशानी और जाम का सबब बनती जा रही है। शहर के कई प्रमुख चौराहों को ही टेंपो चालकों ने स्टैंड बना लिया है। आश्चर्य तो यह है कि सब कुछ देखते हुए भी यातायात पुलिस ने आंखें मूंद रखी हैं। उनके सामने ही टेंपो में सवारी भरी और उतारी जाती है।
विज्ञापन


शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक शास्त्री चौक का मंजर मंगलवार को कुछ ऐसा ही दिखा। ठीक चौराहे पर एक-दो नहीं बल्कि कई टेंपो खड़े थे। दो सिपाहियों की मौजूदगी के बाद भी धड़ल्ले से सवारी उतारी और भरी जा रही थी। टेंपो के बेतरतीब खड़े होने से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। इसके चलते पूरे दिन जाम लगता रहा।

इसी दौरान हड़बड़ाहट में स्कूटी सवार दो महिलाएं गिर भी गईं। कुछ ऐसा ही नजारा बाल विहार स्थित एसएसपी आवास के सामने दिखा। यहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही आपस में बात करने में मशगूल थे और टेंपो चालक बीच सड़क पर मनमानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें