फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सितंबर से शुरू होगी इंडियन ग्रामीण प्रीमियर क्रिकेट लीग 

Wed, 31 Aug 2016 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
गांवों के खेतों में क्रिकेट खेलने वाले युवाओं की किस्मत बदलने वाली है। बल्ला घुमाओ किस्मत बनाओ का नारा देकर शुरू हुई इंडियन ग्रामीण प्रीमियर क्रिकेट लीग में अब तक गोरखपुर-बस्ती मंडल में 250 टीमों ने पंजीकरण कराया है। आयोजकों को अनुमान है कि बीस सितंबर तक इतनी ही टीमें और पंजीकरण करा सकती हैं। 24 सितंबर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंडियन ग्रामीण प्रीमियर क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी गुरुवार को आईजीसीएल के चेयरमैन और प्रदेश सरकार में खेल सलाहकार डॉ. अनुराग भदौरिया ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में दी। डॉ. अनुराग ने बताया कि गांव-गांव वह खुद भ्रमण कर रहे हैं, आईजीसीएल को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। अब तक 250 टीमों ने गोरखपुर और बस्ती मंडल में पंजीकरण करा लिया है, लगभग इतनी ही टीमें अभी और पंजीकरण करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 500 टीमों के बीच 24 से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। अंतिम 32 टीमों का चयन करके एक अक्टूबर से बीस बीस ओवर के मैच होंगे।

डॉ. अनुराग ने बताया कि टीमों पर किसी तरह का आर्थिक भार न आए इसके लिए देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले की टीमों के बीच उसी जिले में मैच होंगे। डॉ. अनुराग ने बताया कि 24 सितंबर को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही फिल्मी सितारे पर गांव की प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए आ सकते हैं। उन्होंने गोरखपुर की जनता का धन्यवाद दिया कि जहां भी वह जा रहे है वहां हर कोई इस प्रतियोगिता को लेकर उनका समर्थन कर रहा है तथा प्रतियोगिता में परिवार के साथ आने को भी तैयार है।  ये है पुरस्कार  0 विजेता टीम - तीन लाख रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

0 उप विजेता टीम - दो लाख रुपये 
0 तृतीय स्थान टीम - एक लाख रुपये 
0 चौथे स्थान टीम - 50 हजार रुपये 
0 मैन ऑफ द सीरीज - 50 हजार रुपये 
0 प्रति छक्का - 500 रुपये 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें