गोरखपुर।
नए साल पर ह्वी पार्क और भी कई
नई सुविधाओं से लैस हो जाएगा।
संगीत की मधुर धुन के साथ जहां
ओपन जिम की सुविधा मिलेगी वहीं
वाकिंग ट्रैक का दायरा भी
बढ़ाया जाएगा।
बच्चों के लिए
अलग से किड्स
कार्नर
होगा,
जहां
झूले समेत खेलने के कई साधन
होंगे। पौधों को सूखने से
बचाने के लिए तीन-चार
और वाटर पंप लगाए जाएंगे । साथ
ही प्रत्येक पेड़-पौधों
के पास एक बोर्ड लगाया जाएगा
जिसमें उनके बॉटेनिकल नेम के
साथ उनकी अन्य खूबियों की भी
जानकारी दर्ज होगी।
कमिश्नर
पी. गुरुप्रसाद
ने शुक्रवार की शाम चार बजे
जीडीए अफसरों के साथ पार्क
के निरीक्षण के दौरान इन
सुविधाओं के बढ़ाने के संबंध
में निर्देश दिए। प्राधिकरण
के मुताबिक जल्द ही इनके निर्माण
की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी
और नए साल पर एक बार फिर पार्क
बदले कलेवर में दिखाई पड़ेगा।
निरीक्षण के समय पार्क में
बच्चों के खेलने की कोई जगह
नहीं दिखाई पड़ने पर कमिश्नर
ने जीडीए उपाध्यक्ष शिव श्याम
मिश्रा को वहां पार्क के एक
हिस्से को किड्स कार्नर के
तौर पर विकसित करने को कहा।
इसी तरह कुछ पौधों को सूखता
देख उन्होंने उनकी नियमित
सिंचाई के लिए और वाटर पंप
लगाने का निर्देश दिया।
दिल्ली
के पारकों की तर्ज पर यहां भी
ओपन जिम और पार्क में म्यूजिक
सिस्टम के साथ जगह-जगह
स्पीकर लगाने को कहा ताकि
सुबह-शाम
पार्क में टहलने आने वाले लोग
संगीत का भी आनंद उठा सके।
इसके अलावा उन्होंने पीने के
पानी और प्रसाधन की तरफ जाने
वाले रास्ते के बारे में पार्क
में जगह-जगह
इंडीकेटर भी लगाने को कहा।