केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी दो दिन शहर में रहेंगी। वह यहां 27 की दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दोपहर 4 से 6 बजे तक दिग्विजयनाथ पीजी कालेज में पब्लिक मीटिंग और शाम 6.30 बजे से गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ‘इंटेलेक्चुअल कंाफ्रेंस’ में भाग लेंगी।
रात को सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद 28 मई को नौ बजे वह सरमाउंट इंटरनेश्नल कॉलेज तारामंडल रोड पर पब्लिक मीटिंग करेंगी। इसके बाद 11 बजे से मंगलम मैरेज हाउस तारामंडल पर केन्द्र सरकार की योजनाओं पर कांफ्रें स करने के बाद 1.30 बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर 2.45 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।