भगत चौराहे पर स्थित ईट भट्ठा मालिक के घर का ताला तोड़ चोर सामान उठा ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी उन्हें फोन से पड़ोसियों ने दी। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आक्सफ ोर्ड स्कूल के सामने अरुण सिंह का मकान है। अरुण सिंह भट्ठा व्यवसायी हैं। वह धनतेरस के दिन परिवार के साथ खजनी के बसियाखोर स्थित गांव चले गए थे। दिवाली के बाद परिवार लौटने वाला था। शनिवार की रात बाउंड्री फांदकर चोर अंदर गए और मकान के मेन गेट पर लगा ताला तोड़ कर घर के अंदर घुस गए। बाद में एक-एक कमरों का खंगाल डाला। मकान के पिछले गेट का ताला तोड़कर सामान लेकर फरार हो गए। अरुण सिंह के भाई मनोज सिंह ने बताया कि चोर एलईडी के साथ घर में रखे कई कीमती सामान उठा ले गए। उन्होंने बताया कि गांव से आने के बाद थाने में चोरी की तहरीर दी जाएगी।