फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड 

Wed, 15 Jun 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर न‌िगम
विज्ञापन
नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था अब होमगार्ड के हाथों में होगी। वर्तमान समय में तीन एजेंसियों के साथ हुए करार के तहत नगर निगम में डंडाधारी 36, रिवाल्वरधारी दो और रायफलधारी छह गार्ड तैनात हैं, लेकिन इनमें से आए दिन गार्डों के गायब होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को तीनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर होमगार्डों को ड्यूटी पर लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम और स्टोर की सुरक्षा के लिए निगम प्रशासन ने तीन एजेंसियों से करार किया था। दो रिवाल्वर वाले गार्ड नगर आयुक्त की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। छह रायफल वाले गार्डों में दो मेयर की सुरक्षा में हैं, लेकिन इधर कुछ दिनों से गार्ड ड्यूटी से गायब चल रहे थे। इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। बुधवार को भी कई गार्ड ड्यूटी से गायब रहे। नगर आयुक्त बीएन सिंह ने जब गार्ड की हाजिरी ली तो कई अनुपस्थित मिले।

इसके बाद उन्होंने सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह को निर्देश दिया कि एजेंसी को नोटिस जारी कर गायब रहने वाले गार्डों को हटाया जाएगा और 20 होमगार्ड को नगर निगम की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें