फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेलिया बैरन पिया को लेई जाए रे’ 

Wed, 15 Mar 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के अफसरों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर लोकगीत गायक संतराज गोरखपुर के गीतों ने माहौल में फाल्गुनी रस घोल दिया। ‘रेलिया बैरन पिया को लेई जाए रे..., मेरा फाल्गुन में जियरा बहके रे सखी...’ गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शाम को शुरू हुआ ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में डीएम सन्ध्या तिवारी, कमिश्नर अनिल कुमार, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, एसपी सिटी हेमराज मीणा, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक, सीओ गोरखनाथ, सीओ कोतवाली, सीओ कैंट सहित जिले के इंस्पेक्टर, दरोगा व अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें