फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने की बगावत, उतारे प्रत्याशी

Sat, 28 Jan 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ ने किया था हिंदू युवा वाहिनी का गठन।
विज्ञापन
सांसद आदित्यनाथ के संरक्षकत्व वाली हिंदू युवा वाहिनी ने बगावत कर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है। यही नहीं, छह प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी गई है। वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि वह पूर्वांचल की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। शेष नामों की घोषणा कल की जाएगी।
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी का गठन 2002 में एक धार्मिक और सांस्कृतिक संगठन के रूप में किया था। तब से यह संगठन हिंदुत्व के मुद्दे पर लगातार संघर्ष करता रहा है। इससे जुड़े कई लोग भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा में भी पहुंच चुके हैं। रामकोला से विधायक रहे अतुल सिंह और हाटा से विधायक रहे शंभू चौधरी तो हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी भी रहे। तुलसीपुर से विधायक रहे कौशलेंद्र महराज भी विश्व हिंदू महासंघ व हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े रहे। इस चुनाव में भी राघवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश बघेल और श्यामधनी राही भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

हिंदू युवा वाहिनी के तमाम नेता भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाए थे पर निराशा हाथ लगने पर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक कर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। बैठक के बाद उन्होंने छह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इनमें पनियरा से सतीश सिंह सैथवार, सिसवां से ज्योतिष मणि त्रिपाठी, पड़रौना से राजन जायसवाल, खड्डा से अजय गोविंद राव, कसया से राजेश्वर सिंह, फरेंदा से जीतेंद्र शर्मा को उन्होंने प्रत्याशी बनाया है।  हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर चुनाव लड़ना अवैध : आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी गैर राजनीतिक, सामाजिक. सांस्कृतिक संगठन है। इसके नाम पर चुनाव लड़ना अवैध और गैर कानूनी है। जो कोई भी इसके नाम का दुरुपयोग करेगा, उसके खिलाफ  कार्रवाई होगी। इस प्रकार की कोई भी गतिविधि अनुशासनहीनता के दायरे मेें आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू विरोधी ताकतों के खिलौने बन गए हैं और अपने स्वार्थ के लिए हिंदू युवा वाहिनी जैसे राष्ट्रवादी संगठन का दुरुपयोग करना चाहते हैं। उन्हें ऐसा किसी भी स्थिति में नहीं करने दिया जाएगा। हम राष्ट्रवादी मिशन के साथ जुड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी के अलावा किसी अन्य दल या संगठन को समर्थन करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। जो भी लोग इस प्रकार की कृत्य में लिप्त हैं, उनके खिलाफ  कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें