फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कट गया 33 हजार केवी का केबल, रातभर गायब रही 50 हजार परिवारों की बिजली

Wed, 25 Dec 2019 01:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्वविद्यालय के पास मोहद्दीपुर रोड पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान सोमवार रात जेसीबी से 33 हजार केवी लाइन का केबल कट गया। इससे टाउन हॉल, यूनिवर्सिटी और धर्मशाला उपकेंद्र इलाकों की बिजली कट गई। क्षेत्र में रहने वाले करीब पचास हजार परिवारों को रात भर बिना बिजली के रहना पड़ा। सोमवार रात 12:30 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह दस बजे दोबारा शुरू हो सकी।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया तक फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। मोहद्दीपुर से यूनिवर्सिटी तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) सड़क चौड़ीकरण का काम कर रहा है। सोमवार की शाम को जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र मोहद्दीपुर से निकला 33 हजार केवी का अंडरग्राउंड केबल भारत पेट्रोल पंप के पास आधा कट गया।

केबिल कटते ही धमाका हुआ तो काम बंद कर दिया गया लेकिन ठेकेदार ने बिजली निगम को कोई जानकारी नहीं दी। कटे केबिल से आपूर्ति होती रही। देर रात ओस की बूंदें केबल पर इकट्ठा हुईं तो आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


शहर के अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने कहा कि एनएचएआई की लापरवाही के कारण तीन उपकेंद्रों के हजारों उपभोक्ता रात साढ़े बारह बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे तक बिना बिजली के रहे। ठेकेदार को केबल कटने की सूचना देनी चाहिए थी। ऐसी लापरवाही से कोई हादसा भी हो सकता था, मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें