फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने वाहनों पर भी लगेंगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने वाहनों पर भी लगेंगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन

गोरखपुर। परिवहन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से अब नए वाहनों की तरह पुराने वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर क्षेत्र में जल्द ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
अप्रैल महीने से वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जा रहे हैं। इसी आधार पर अब पुराने वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए परिवहन निगम ने मुख्यालय पर सभी डीलरों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा भी तैयार की है। आरटीओ के अनुसार दिसंबर से लखनऊ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जनवरी से गोरखपुर क्षेत्र में भी ये व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हैं लगभग 10 लाख वाहन
जिले में कुल 986972 लाख हल्के व भारी वाहन हैं। सबसे पहले दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पुरानी नंबर प्लेट हटाकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाएंगे। यह नंबर प्लेट उसी एजेंसी को लगानी होगी, जिसने गाड़ी बेची होगी।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फायदे
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में स्नैप लॉक सिस्टम होगा। यह एक तरह का पिन होगा जो हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को वाहन से जोड़ेगा। इसे वाहन से खोला नहीं जा सकेगा। एक बार नंबर प्लेट लगने के बाद पूरी तरह लॉक जो जाएगी। जिससे इसे खोलना संभव नहीं है।
विज्ञापन

जल्द ही पुराने वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। अगले माह से लखनऊ एवं जनवरी से गोरखपुर क्षेत्र में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की योजना है।
श्याम लाल, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें