अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर में जांच के लिए पहुंचे मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों को उनके घर के करीब ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बृहस्पतिवार को न्यू गीता चिल्ड्रेन एकेडमी, आजाद नगर, रुस्तमपुर के निकट पार्षद कार्यालय पहुुंचा। यहां कालिंदी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने लोगों की सेहत की जांच की। फार्मासिस्टों ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई दवाएं निशुल्क बांटीं। शिविर के आयोजन में पार्षद कंचनलता सिंह, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह और उनके सहयोगियों ने अहम योगदान किया।
हेल्थ रथ बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे न्यू गीता चिल्ड्रेन एकेडमी आजादपुर पहुंचा। कालिंदी हॉस्पिटल के डॉ. अजय सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. रूपम श्रीवास्तव ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट कुमारी बेबी और नीतू राव ने मुफ्त दवाइयां बांटी।
महाप्रसाद हेल्थ रथ पर आने वाले पहले व्यक्ति बने। जांच में उनकी ब्लड शुगर बढ़ी हुई पाई गई। चिकित्सकों ने उन्हें परामर्श के साथ जरूरी दवाएं लिखीं। कड़ाके की सर्दी के बीच मरीजों का आना दोपहर दो बजे तक जारी रहा। अधिकतर मरीज कमर दर्द, सिर दर्द, कमजोरी, पेट की समस्या, मधुमेह आदि की समस्या लेकर पहुंचे। जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान 81 लोगों के सेहत की जांच हुई। स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह उनके सहयोगी राम आधार पांडेय, ब्रह्मा सिंह, अर्जुन सिंह, श्याम नारायण सिंह और गुड्डू निषाद ने चिकित्सकों का सहयोग किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आने वालों की मदद की।