फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकार्ड
विज्ञापन

गोरखपुर। छह दिनों से हो रही बारिश ने जुलाई में हुई बारिश का पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार आधी रात से शनिवार सुबह तक केवल चार घंटे में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं इस बार जुलाई के पहले पखवारे में अबतक कुल 483.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे पहले 1998 के जुलाई महीने में 441.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इससे पहले का आंकड़ा मौसम विभाग के पास उपलब्ध नहीं है।
शनिवार को पूरे दिन तो बारिश नहीं हुई लेकिन शुक्रवार देररात से शनिवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश से शहर के जिन इलाकों में पानी आसानी से निकल जाता था, वहां भी पानी भर गया। कलेक्ट्रेट परिसर, विजय चौराहा, बशारतपुर, सुमेर सागर, रुस्तमपुर वार्ड के आजाद नगर पूर्वी, महुई सुघरपुर वार्ड में साकेत नगर, दुर्गा मंदिर, मानसपुरम, दाउदपुर, धर्मशाला पुल के पास समेत करीब-करीब हरेक इलाके में जलभराव की स्थिति रही। महेवा मंडी में पानी लगने से दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मेयर सीताराम जायसवाल के कैंप कार्यालय के सामने की सड़क पानी में डूबी रही। दोपहर बाद तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

तारामंडल रोड की सर्विस लेन पानी में डूबी
जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं होने से तारामंडल रोड की सर्विस लेन पूरी तरह से पानी में डूब गई। इसकी वजह से इस लेन से सटी गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश दुकानें बंद रहीं। एक तरह से लोग घरों में कैद होकर रह गए।
देवरिया रोड पर भरा पानी, डायवर्ट किया गया यातायात
बारिश की वजह से शहर से बाहर की ओर जाने वाली तमाम सड़कों पर पानी भर गया। मेडिकल कॉलेज रोड, गोरखपुर-महाराजगंज रोड आदि पर पानी भर गया। वहीं देवरिया रोड पर तो इतना ज्यादा पानी भर गया कि कूड़ाघाट आवास विकास कॉलोनी और सिंघड़िया के पास रूट डायवर्ट कर दिया गया। सिंघड़िया से गाड़ियों को रानीडीहा, भैरोपुर, शिवपुर, महादेव झारखंडी होते हुए कूड़ाघाट की ओर जाने दिया गया। वहीं जिसने भी इस पानी से होकर चलने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी पानी में फंस गई। गाड़ियों के बंद होने से उन्हें ढकेल कर बाहर निकालना पड़ा।
शेषपुर में कच्चा मकान गिरा
शेषपुर वार्ड में गीताप्रेस रोड के पास सुशील अग्रहरि का कच्चा मकान का एक हिस्सा टूट कर गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कुछ सामान टूट फूट गए। पीड़ित सुशील ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से खपड़ैल छत वाले मकान का एक हिस्सा भोर में करीब चार बजे भरभरा कर गिर पड़ा। इससे एक कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
कान्हा उपवन में भरा पानी
अभी हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महेवा मंडी के पीछे बने कान्हा उपवन का उद्घाटन किया था। लो लैंड होने की वजह से इसके परिसर में पानी भर गया। इस उपवन शहर के छुट्टा पशुओं को पकड़ कर रखने की व्यवस्था की जानी है। लेकिन पानी भरने की वजह से अब तक उपवन में पशुओं का रखने का काम शुरू नहीं हो सका।
जाम नालियां खुलवाने के लिए दौड़ती रही नगर निगम की टीम
झमाझम बारिश की वजह से अधिकांश नालियां ओवरफ्लो हो गईं। स्थिति यह थी कि सड़क और नाला एक हो गया था। लेकिन कई स्थानों पर नाले-नालियां पूरी तरह से चोक हो गए थे। इन्हें खत्म कराने के लिए नगर निगम की टीम पूरे दिन दौड़ती रही। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने कहा कि कुल 130 लोगों की टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन

दिखा नालियों की सफाई का असर
इतनी बारिश के बाद भी शहर के उन इलाकों में घंटे दो घंटे में पानी निकल गया, जिन इलाकों में आठ से 10 घंटे तक पानी भरा रहता था। गीताप्रेस रोड, रेती रोड, एमजी रोड, बक्शीपुर, सिविल लाइंस आदि इलाकों में दो घंटे में पानी खत्म हो गया। जानकारों का कहना है कि यह नगर निगम द्वारा नालियों के बेहतर ढंग से सफाई का असर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें