फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की संपत्ति का निरीक्षण करने नहीं आई बैंक की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री की संपत्ति का निरीक्षण करने नहीं आई बैंक की टीम
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी, उनके पुत्र विनय शंकर तिवारी और भीष्म शंकर तिवारी की लच्छीपुर की संपत्ति का निरीक्षण करने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की टीम बुधवार को नहीं आ सकी। इसकी वजह तेज बारिश बताई गई। अब निरीक्षण की यह औपचारिकता 19 जुलाई से पहले पूरी की जाएगी। नीलामी की तारीख 23 जुलाई तय है।
आईडीबीआई बैंक की तरफ से मैसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड व अन्य के खिलाफ 25,75,22,744 रुपये की ऋण वसूली का समन व नीलामी नोटिस जारी किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री सहित उनके 33 सगे-संबंधी शामिल हैं। इस मामले में हरिशंकर तिवारी व उनकेपरिवार के किसी सदस्य का बयान नहीं आया है। जब भी बयान आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन भेजकर शांत बैठ गए सेंट्रल बैंक के अफसर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से मैसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड व विनय शंकर तिवारी सहित अन्य को समन दिया गया था। खसरा नंबर 123 गांव बानी बिजनौर लखनऊ की संपत्ति की नीलामी की प्रारंभिक प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन यह परवान नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें