हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार को सुबह से ही शहर के मंदिरों पूजा-पाठ के कार्यक्रम शुरू हो गए। डीहराज मंदिर से सुबह नौ बजे शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ यात्रा आर्यनगर कुर्मियान टोला होते हुए गंगेज चौक, आर्यनगर, बेनीगंज, दुर्गाबाड़ी होकर वापस मंदिर पहुंची। इसी क्रम में गोलघर काली मंदिर पर सुबह 11 बजे से भंडारा शुरू हुआ। इसके अलावा शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर, संकट मोचन मंदिर, झपाली हनुमान मंदिर आदि पर सुबह से देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे।
बैंडबाजे के साथ डीहराज मंदिर से निकली शोभायात्रा में भक्त बजरंग बली की भक्ति में डूबे झूमते-नाचते चल रहे थे। बाल हनुमान का रूप धरे बच्चे शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र थे। कई जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर मेयर डॉ. सत्या पांडेय, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, चिरंजीव चौरसिया, शोभायात्रा के संरक्षक वरुण जी चौरसिया, अध्यक्ष ब्रजभूषण चौधरी, पार्षद राजेश जायसवाल, डॉ. अनीता चौरसिया, विजय कुमार चौधरी, विजय सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, श्रवण वर्मा, कमल चौधरी, शंभू तिवारी, मनीष गुप्ता आदि मौजूद थे।
गोलघर काली मंदिर पर आयोजित भंडारे की शुरुआत मुख्य अतिथि उपेंद्र दत्त शुक्ल ने ज्योति जलाकर की। भाजपा महानगर मंत्री राजेश तिवारी की ओर से आयोजित हुए भंडारे में करीब 2500 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, शशिकांत सिंह, देवेश श्रीवास्तव, आशु मुकेश सिंह, संतोष शुक्ल, मनीष श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, विनीत, प्रशांत, रवि, जय प्रकाश, अशोक मिश्र, सुधीर, रमेश गुप्ता, अमिता गुप्ता, राजन तिवारी, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
हनुमान जयंती के मौके पर पुर्दिलपुर में बजरंग बली की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, महामंत्री रमेश प्रताप गुप्ता, नगर निगम के उपसभापति मनु जायसवाल, राजेश तिवारी, शशिकांत सिंह, देवेश श्रीवास्तव, विश्वजीत सिंह आशू, मुकेश सिंह, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
हनुमानगढ़ी से भी निकली शोभायात्रा
हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमानगढ़ी से बजरंगबली की शोभायात्रा निकाली गई। ईस्माइलपुर शीतला मंदिर पर लखन वर्मा की अगुवाई में लोगों ने पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। नखास चौक पर सचिन बरनवाल के नेतृत्व में रोबिन, गौतम वर्मा, रमन, मनोज आदि ने शोभायात्रा की अगुवानी की। हिंदी बाजार में सर्राफा मंडल के अध्यक्ष शरद अग्रहरि, राजीव सिंह, मदन सर्राफ, सियासरन सर्राफ, महेश वर्मा, राकेश वर्मा, उत्तम वर्मा आदि ने शोभायात्रा का स्वागत कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। सर्राफा भवन, मदरसा चौक पर भी लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। लालडिग्गी चौक पर पार्षद संजीव सिंह सोनू की अगुवाई में अमित कश्यप, अंबे मिश्र, डॉ. कल्यान राय, नवनीत श्रीवास्तव, अरविंद अग्रहरि, केशव अग्रहरि आदि ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया।