फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख में बना, एक माह में ढहा

Wed, 11 May 2016 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वार्ड-4 मोहरीपुर में ढहा नवनिर्मित नाला - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
चिलुआताल के मोहरीपुर वार्ड नंबर चार में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक महीने पहले 14 लाख की लागत से बना नाला मंगलवार की रात ढह गया। इससे गुस्साए क्षेत्र के लोग बुधवार की सुबह सड़क पर उतरकर विरोध करने लगे। मौके पर पहुंचे नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने नाले के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। नगर आयुक्त बीएन सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में मोहरीपुर में जल जमाव की समस्या से लोग बहुत परेशान रहते थे। उन्हें इससे निजाते दिलाने के लिए 14 लाख की लागत से एक माह पहले ही नाले का निर्माण कराया गया। इस बीच मंगलवार की शाम हल्की बारिश में ही नाले की दीवार लगभग पांच से छह फीट धराशायी हो गई। यह जानकारी जब लोगों को हुई तो वे बुधवार की सुबह सड़क पर निकल आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नागरिकों ने नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल से भी इसकी शिकायत की। उन्होंने नाले का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एक जगह जल निगम की फटी पाइप देखकर भी वह नाराज हुए। उन्होंने फोन से नगर आयुक्त बीएन सिंह से बात कर नाला निर्माण की जांच और जलनिगम के पाइप की मरम्मत कराने को कहा। 
विज्ञापन


जहां पर नाले की दीवार गिरी है उसके बगल में एक सेफ्टी टैंक बना हुआ है। नाले की दीवार और सेफ्टी टैंक के बीच खाली जगह होने से दीवार ढह गई। हालांकि मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

- एसके केसरी, चीफ इंजीनियर 

मोहरीपुर में निर्माण के कुछ दिन बाद ही नाले की दीवार का गिर जाना गंभीर मामला है। इसकी जांच का आदेश दे दिया गया है। हर पहलुओं की जांच की जाएगी। 
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें