फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता सहित तीन जमीन कारोबारियों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता सहित तीन जमीन कारोबारियों से हुई पूछताछ
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में एसआईटी की जांच का सिलसिला जारी है। टीम ने रविवार को भाजपा नेता और जमीन कारोबारियों सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए कैंट थाने पर बुलाया और उनके लाइसेंस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शक है कि इनके लाइसेंस भी फर्जी हैं। हालांकि इन्होंने अपना लाइसेंस सही होने का दावा किया है।
फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में अभी तक पुलिस ने किसी सफेदपोश पर शिकंजा नहीं कसा है। जबकि एक जनप्रतिनिधि सहित कई सफेदपोशों पर फर्जी लाइसेंस बनवाने का शक है। कई अन्य लोगों के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि जांच कर रही टीम ने इन नामों की अभी तक पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि पुलिस सफेदपोशों पर हाथ डालने से बच रही है। यही वजह रही कि अब तक की जांच में सर्वाधिक प्रापर्टी डीलर ही पकड़े गए हैं। जांच कर रही टीम ने रविवार को एक भाजपा नेता और दो जमीन कारोबारियों को कैंट थाने पर बुलाया तो सफेदपोशों में भी खलबली मच गई है। इंस्पेक्टर रवि राय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों के लाइसेंस पर शक है। पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था। उनका लाइसेंस ले लिया गया है। सोमवार को कार्यालय खुलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पूर्व असलहा बाबू सहित तीन की तलाश जारी
पूर्व असलहा बाबू सहित तीन की तलाश में पुलिस टीम ने दबिश डालनी शुरू कर दी है। इनकी तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस जिनकी तलाश कर रही है उनमें पूर्व असलहा बाबू विजय श्रीवास्तव तथा एक प्रापर्टी डीलर भी शामिल हैं। वहीं बेनीगंज के रहने वाले एक व्यापारी की भी पुलिस को तलाश है। तीनों फरार हैं। गुलरिहा क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने अपना लाइसेंस थाने पर भिजवा दिया है लेकिन खुद सामने नहीं आया है। उसके पास मौजूद दो नाली बंदूक का लाइसेंस फर्जी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें