मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
गुलरिहा के युवक की बृहस्पतिवार रात दुबई में मौत हो गई। रोजगार की तलाश में ढाई साल पहले गया था। अगले महीने उसे घर आना था। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
गुलरिहा, हाफिजनगर का रहने वाला जिमाई अली (25) ढाई साल पहले दुबई गया था। वहां शेख के खेत में काम करता था। परिवार के लोगों ने जिमाई की शादी महराजगंज, परतावल के हरखापुर गांव निवासी सुबराती की बेटी से तय हुई थी।
13 मई को उसे घर लौटना था। शुक्रवार की सुबह सुबराती के घर जिमाई के मौत होने की सूचना फोन पर मिली। वहां के लोगों ने सूचना जिमाई के बड़े भाई तलीम और हलीम को दी। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।