माध्यमिक विद्यालयों की बालिका वर्ग की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान गोरखपुर ने सब जूनियर वर्ग में देवरिया और सीनियर वर्ग में कुशीनगर को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर हुए मुकाबले में मेजबान टीम विपक्षी टीम पर भारी रही।
सब जूनियर वर्ग का फाइनल गोरखपुर और देवरिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हॉफ टाइम तक कांटे का मुकाबला हुआ। लेकिन दूसरे हॉफ में कंचन, शालू के बेहतरीन खेल की बदौलत गोरखपुर ने देवरिया को 20-10 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं सीनियर वर्ग का फाइनल गोरखपुर और कुशीनगर के बीच खेला गया। मैच की शुरूआत में कुशीनगर की टीम ने 8-4 की बढ़त ले ली। लेकिन गोरखपुर की तरफ से संजू राय, शेजल, ललिता ने शानदार खेल दिखाते हुए गोरखपुर को 32-22 से जीत दिला दी। मैच के निर्णायक विजय लक्ष्मी सिंह, संजय पांडेय, नफीस अहमद, सीमा विश्वकर्मा रहीं।
मुख्य अतिथि मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंधक मंजू सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, संरक्षक अभिषेक सिंह, सत्यवीर यादव, काली प्रसाद मिश्र, राजेश सिंह, पल्लवी गुप्ता, पूनम, अंजली, हरिकेश, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर ने देवरिया को हराया
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयों की बालकों की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में गोरखपुर ने देवरिया को 34-9 से हराकर दिया। अंडर-14 आयु वर्ग में गोरखपुर ने कुशीनगर को 28-18 से हराया। प्रतियोगिता एमपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित हुई थी। इस अवसर पर एमपी के प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह, कृष्णकांत यादव, किशोर कुमार जायसवाल, राम किशोर राय, मुरलीधर त्रिपाठी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।