फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर को मॉडल शहर बनाएंगे योगी

Sun, 02 Apr 2017 01:09 AM IST
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए महानगर के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। कई प्रमुख स्थानों पर वाहन स्टैंड भी बनाए जाएंगे। वहां से शहर के अंदर जाने के लिए सिटी बस एवं अन्य साधन मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ में ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के विकास के मुद्दे पर अपना नजरिया साफ किया। वह गोरखपुर को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने जीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य शहरी विकास से जुड़े विभागों को गोरखपुर को एक बेहतरीन शहर बनाने का खाका तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने का भी खाका तैयार कराया जाएगा। इसके लिए शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत हावर्ट बांध से होगी। रिंग रोड के आसपास प्रमुख स्थानों पर दूरदराज से आने वाले वाहनोें के लिए स्टैंड भी बनाए जाएंगे।

इलाहाबाद, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ सहित अन्य शहरों से आने वाले बसों के कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा होती थी। ऐसे में इन बसों को नौसड़ में बनने वाले बस स्टैंड पर ही रोका जाएगा। इस बस स्टैंड को आधुनिक बनाने के लिए वहां पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सीएम ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर को गीडा शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन


अधूरे फोरलेन के निर्माण पर कहा कि लोक निर्माण से लेकर अन्य विभागों के अधिकारी कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। इसी कारण किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया। इसके कारण जमीनों का अधिग्रहण होने में देरी हो रही है। इन समस्याओं को दूर कर जल्द फोरलेन का निर्माण कराया जाएगा। कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि 15 दिनों में किसानों का मुआवजा नहीं मिला, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि व्यवस्था बेहद खराब थी। उसे सुधारा जा रहा है।

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा कोचिंग सेंटर
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए महानगर में निशुल्क कोचिंग सेंटर खोलने की बात कही है। इस सेंटर में सिविल सर्विसेज की कोचिंग दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसकी कवायद शीघ्र शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें