फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने जारी कि टॉपरों की संशोधित सूची

Thu, 04 Feb 2016 01:46 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
22 फरवरी को होने वाले गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 34वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी पूरे रौ में है। बुधवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टॉपरों की संशोधित सूची जारी कर दी। 25 जनवरी तक मांगी गई आपत्तियों के बाद जारी नई सूची में दो विभागों के टॉपरों के नाम बदल दिये गये हैं जबकि एक विभाग में दो टॉपर घोषित किये जाने की वजह से टॉपरों की संख्या में एक नाम का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डा. एके सिंह की ओर से जारी नई सूची के अनुसार अब एमए राजनीति शास्त्र में प्रिंस कुमार दुबे के स्थान पर प्रगति निगम   को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। उधर एमबीए में छात्र कृष्णदेव की स्वर्ण पदक दावेदारी को भी विश्वविद्यालय ने स्वीकार कर लिया है। उन्हें पूर्व घोेषित टॉपर साक्षी गुप्ता की जगह गोल्ड मेडल दिया जाना तय पाया गया है। इन दो परिवर्तनों के अलावा एमए दृश्यकला के टॉपर में सुधीर रावत का नाम भी शामिल कर लिया गया है। उन्हें पूर्व घोषित टॉपर दीपिका चौधरी के साथ गोल्ड मेडल दिया जाएगा। दोनों को बराबर अंक मिलने के कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह फैसला किया है।

उधर इसी दीक्षांत में एलएलएम वर्ष 2012 की परीक्षा के लिए पल्लवी पांडेय और एलएलएम 2011 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली श्वेता तिवारी को स्वर्ण पदक देने का निर्णय भी लिया गया है। नये घोषित टॉपरों को लेकर किसी तरह की आपत्ति के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह फरवरी तक का वक्त दिया है। घोषित नये टॉपरों को अपने अभिलेख छह फरवरी तक यूनिवर्सिटी के अभिलेख कक्ष में जमा करना होगा।
विज्ञापन


फोटो प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 10 तक
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 34वें दीक्षंात समारोह में आयोजित होने वाली फोटो प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां मंगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। फोटो प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा के मुताबिक प्रतियोगिता का थीम ‘यूनिवर्सिटी : मूड्स एंड शेड्स’ निर्धारित है। यह एक खुली प्रतियोगिता होगी, जिसमें हर कोई प्रतिभाग कर सकता है। दीक्षांत सप्ताह अंतर्गत इन सभी छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा निर्णायकों द्वारा चयनित प्रथम तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में अलग श्रेणी रखी गई है। डा. सिन्हा ने बताया कि नियमानुसार एक प्रतिभागी अधिकतम दो फोटो भेज सकता है। प्रत्येक फोटो के 12* 18 इंच साइज का एक प्रिंट 10 फरवरी तक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण कार्यालय में जमा किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ ही उसकी सॉफ्ट कॉपी Rddugunews@gmail.com पर ईमेल से भेजना अनिवार्य है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें