गोरखपुर यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए 22 अप्रैल से फॉर्म भरे जा सकेंगे। 21 मई इसकी अंतिम तिथि है। सभी आवेदन ऑनलाइन होंगे। प्रवेश परीक्षाएं 1 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेंगी। स्नातक के लिए प्रवेश परीक्षा एक जून से होगी। वहीं स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेंगी।
प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. अजेय कुमार गुप्त ने बताया कि इस बार आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया काफी सरल बनाई गई है। एक ही दिन में सारी प्रक्रिया खत्म की जा सकती है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugorakhpuruniversity.in पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।
यूजी के फॉर्म भरने के सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 750 रुपये है, जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये तय किए गए हैं। वहीं पीजी कोर्स के सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के पाल्यों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
पीजी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा
तारीख (सुबह 9-11 बजे) (दोपहर 2-4 बजे)
विषय विषय
5 जून एमए (शिक्षाशास्त्र), एलएलएम अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान
6 जून समाजशास्त्र, दृश्यकला मंचकला प्राचीन इतिहास, इलेक्ट्रॉनिक्स, वनस्पति विज्ञान
7 जून रसायनशास्त्र, गृह विज्ञान बायोटेकभनोलॉजी, संस्कृत, सांख्यिकी
8 जून मनोविज्ञान, एमकॉम मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास, दर्शनशास्त्र
9 जून भौतिकी, राजनीति विज्ञान उर्दू, भूगोल, प्राणि विज्ञान
10 जून हिंदी, माइक्रोबायोलॉजी अंग्रेजी, गणित, कृषि, सतत शिक्षा और प्रसार कार्य
11 जून एमएड (प्रथम तथा द्वितीय प्रश्नपत्र) आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन (पीजी डिप्लोमा)
स्नातक कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा
तारीख (सुबह 9-11.30 बजे) (दोपहर 2-4.30 बजे)
विषय विषय
1 जून बीएससी गणित बीएससी जीव विज्ञान
2 जून बीकॉम, बीबीए बीसीए, बीएससी(कृषि)
3 जून एलएलबी बीजे
4 जून बीए
प्रवेश परीक्षा में पूछे जाएंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न
यूजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। सभी सवाल इंटरमीडिएट स्तर के होंगे। गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रखा गया है। वहीं पीजी कोर्स की प्रवेश प्रवेश परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो दो-दो अंकों के होंगे।
स्नातक कोर्स में सीटों की संख्या
बीए-1950, बीकॉम-400, बीएससी गणित- 240, बीएससी जीव विज्ञान- 120, बीएससी कृषि- 300 (केवल महाविद्यालयों में), बीएससी गृहविज्ञान- 40, एलएलबी- 320, बीजे, 60, बीबीए-60, बीसीए- 40
स्नातकोत्तर में- 2050 सीटें