फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी : हॉस्टल के पास एलएलबी के छात्र को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के एनसी हास्टल की चेकिंग करती पुलिस।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी : हॉस्टल के पास एलएलबी के छात्र को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पास गाड़ी लड़ने के विवाद में एलएलबी पांचवीं सेमेस्टर के छात्र दारा यादव को दौड़ाकर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने छात्रनेता सुमित राय, किशन सिंह, शुभम सिंह, पीयूष सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार की देर शाम मुख्य अभियंता प्रो. प्रदीप यादव, सीओ कैंट सुमित शुक्ला व इंस्पेक्टर रवि राय ने छात्रावासों की चेकिंग की। इस दौरान कहीं कोई संदिग्ध नहीं मिला। चेतावनी दी गई है कि छात्रावास में कोई भी बाहरी शख्स नहीं आना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी दारा यादव गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र हैं। शनिवार की दोपहर दारा बाइक से छात्रावास से निकल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किशन सिंह की बाइक से हल्की सी टक्कर हो गई। इसी बात पर विवाद हो गया फिर किशन ने अपने सहयोगी सुमित राय, पीयूष, शुभम सिंह समेत कई अन्य लोगों को बुला लिया और दारा को दौड़ाकर पीटने लगे। दारा यादव ने बाद में कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य अभियंता प्रो. प्रदीप यादव ने बताया कि मारपीट के बाद हॉस्टल की जांच की गई। कहीं कोई संदिग्ध नहीं मिला। चेतावनी दी गई है कि हॉस्टल और कैंपस में बाहरी शख्स नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें