फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन: गोरखपुर के हिमांशु को 100 परसेंटाइल मार्क्स, देश के 15 मेधावियों की सूची में नाम

Sat, 19 Jan 2019 06:51 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
Himanshu
विज्ञापन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2019 में एकेडमिक हाइट्स स्कूल जंगलधूसड़ के छात्र हिमांशु गौरव सिंह ने 100 परसेंटाइल मार्क्स हासिल करके शहर का मान बढ़ाया है। हिमांशु का नाम देश के 15 मेधावियों की सूची में शामिल है। यूपी से महज दो छात्रों को 100 परसेंटाइल मार्क्स मिले हैं। अब हिमांशु सहित अन्य विद्यार्थी आईआईटी में दाखिले के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस का आवेदन फार्म भरेंगे, फिर पेपर देंगे। 
विज्ञापन


एडवांस में सफलता के बाद ही आईआईटी में दाखिला मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहली बार जेईई मेन का ऑनलाइन पेपर कराया था। इसके नतीजे शनिवार को देरशाम जारी कर दिए गए। एनटीए ने 15 टॉपरों के जो नाम जारी किए हैं, उसमें गोरखपुर के हिमांशु गौरव सिंह और कानपुर के नमन गुप्ता का नाम भी है। 12वीं की पढ़ाई कर रहे हिमांशु ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। 

इससे हिमांशु की मां रूपा सिंह (गृहणी), पिता और राजकीय पॉलिटेक्निक कौशांबी में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष लवकुश सिंह, छोटे भाई अंशुमान ने खुशी जताई है। अंशुमान भी एकेडमिक हाइट्स स्कूल में कक्षा नौ के छात्र हैं। हिमांशु ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ स्कूल के निदेशक राजेश कुमार, संजीव कुमार और करुणा भदानी को दिया है। उनका कहना है कि आईआईटी से बीटेक करने का इरादा है। अब जेईई एडवांस का पेपर देंगे। यदि ओलंपियाड में सफलता का क्रम जारी रहा तो अच्छे विदेशी विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


हिमांशु का स्कोर कार्ड
विषय              मिले परसेंटाइल
मैथमेटिक्स              100
फिजिक्स               99.99
केमिस्ट्री                99.99
विज्ञापन

केमिस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड के टॉपर हैं हिमांशु
पहले प्रयास में जेईई मेन क्रैक करने वाले हिमांशु शुरू से मेधावी रहे हैं। दसवीं में हिमांशु ने 10 सीजीपीए मार्क्स हासिल किया था। केमिस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड के आल इंडिया टॉपर हैं। फिजिक्स ओलंपियाड में आठवां स्थान मिला था। हिमांशु रविवार को नई दिल्ली में इंडियन नेशनल मैथ ओलंपियाड का पेपर देंगे। इससे पहले रीजनल मैथ ओलंपियाड में टॉप कर चुके हैं।

साल में दो बार पेपर कराने की तारीफ
हिमांशु ने हर साल जेईई मेन का पेपर दो बार कराने और इसके आयोजन के लिए एनटीए बनाने की तारीफ की। कहा कि पहले सीबीएसई की ओर से एक बार पेपर कराया जाता था। मार्किंग फीसदी में होती थी। अब परसेंटाइल मिल रहा है। यह पैटर्न आईआईएम जैसा है।

चित्रकूट के रहने वाले हैं हिमांशु के पिता
हिमांशु के पिता लवकुश मूल रूप से चित्रकूट के कर्वी तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्हें राजकीय महिला पॉलिटेक्निक गोरखपुर में नौकरी मिली। वह 16 साल तक यहीं तैनात रहे। हिमांशु की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर में ही हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें