फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस और अयोध्या की तर्ज होगा राप्ती तट के स्नानघाट का विस्तार

Thu, 07 Nov 2019 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
विस्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे बन रहे स्नानघाट का बनारस और अयोध्या की तर्ज पर विस्तार किया जाएगा। राप्ती तट के सुंदरीकरण योजना के तहत बनाए जा रहे स्नानघाट का विस्तार अब शवदाह गृह के पास तक किया जाएगा। लगभग 30 मीटर लंबे इस विस्तार के लिए नगर निगम की तरफ से 5.50 करोड़ की धनराशि सिंचाई विभाग को दी जाएगी।

विज्ञापन


राप्ती तट की सुंदरीकरण के लिए सिंचाई विभाग ने 18.69 करोड़ का एस्टीमेट बनाया था। इससे स्नान घाट के अलावा यहां आने वालों के लोगों के बैठने तथा महिला-पुरुष के लिए चेंजिंग रूम एवं लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। घाट के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम ने घाट की लंबाई और बढ़ाने का निर्देश दिया था।

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से बनाए गए अंत्येष्ठी स्थल और सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जा रहे स्नानघाट के बीच 30 मीटर बची जगह पर घाट का निर्माण सिंचाई विभाग कराएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता ने सुरेश चंद कि 30 मीटर घाट के निर्माण के लिए नगर निगम की तरफ से सिंचाई विभाग को 5.5 करोड़ की धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें