रामगढ़ताल के लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल में जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाया जा सकेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने वाटर स्पोर्ट्स और चिल्ड्रेन फन जोन के लिए टेंडर जारी करते हुए आवेदन मांगा है। नौ जनवरी को एजेंसी तय हो जाएगी। वाटर स्पोर्ट्स के लिए पर्यटन विभाग रामगढ़ताल में कांप्लेक्स का निर्माण करा रहा है। इससे पहले ताल में मनोरंजन के साधन मुहैया कराने को लेकर जीडीए ने पहल की है। जीडीए ने ताल में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को संचालित करने के लिए निजी फर्मों से आवेदन मांगा है। नया सवेरा से संचालित होने वाली गतिविधियों को लेकर एजेंसियां नौ जनवरी तक आवेदन कर सकतीं हैं।
फिश मसाज की भी मिलेगी सुविधा
आवेदन मिलने के बाद जीडीए की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा। वाटर स्पोर्ट्स के तहत शिकारा बोट, ड्रैगन बोट, फ्लाई बोर्ड, फ्लोराईडर, कयाकिंग, काइट बोटिंग, नी बोटिंग, पैडल बोटिंग, पैरा सेलिंग, रोविंग और सेलिंग आदि का संचालन होगा। रामगढ़ताल में बच्चों की मस्ती के लिए चिल्ड्रेन फन जोन विकसित करने की योजना है। इसमें जंपिंग, बाउंसिंग, रिमोट कार, ट्वाय ट्रेन, ट्वाय हेलीकॉप्टर, फि श मसाज की सुविधा मिलेगी।
रामगढ़ताल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक की मस्ती के लिए विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स जल्द शुरू होंगे। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। जनवरी महीने में निर्धारित हो जाएगा कि कौन सी फ र्म वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा मुहैया कराएगी। बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं।
- ए. दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष, जीडीए