गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ता होगा। सभी प्रवेश द्वार पर डिवाइडर बनाए जा रहे हैं, ताकि भीड़ बढ़ने पर भी जाम न लगने पाए। इससे वाहनों की चेकिंग में भी आसानी रहेगी।
स्टेशन के प्रवेश द्वार पर काफी गंदगी रहती है। कई जगह जलभराव भी होता है। डिवाइडर बनने के बाद सड़क को दुरुस्त किया जाएगा ताकि बारिश का पानी नालियों में चला जाए। गेट संख्या चार पर डिवाइडर बना दिया गया है, अब गेट संख्या पांच पर इसे बनाया जा रहा है। इसके बाद अन्य गेटों पर भी ऐसे ही निर्माण होंगे। डिवाइडर में बीच-बीच में पोल गाड़कर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। रात में स्टेशन परिसर में दाखिल होते ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।