फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में जल्द शुरू होगी लोन की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग से जल्द शुरू होगी लोन की सुविधा
विज्ञापन

गोरखपुर। डाकघर से जल्द ही आपको पर्सनल या होम लोन की सुविधा मिल सकेगी। अभी तक ये सुविधाएं सरकारी बैंकों या निजी बैंकों में ही दी जाती थी। लोन देने के अलावा डाकघर बैंकों की तर्ज पर ही अपने ग्राहकों को हर तरह की बैंक सुविधाएं देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने आरबीआई के पास बैंक लाइसेंस लेने का प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
भारतीय डाक विभाग बैंक खोलने जा रहा है, जिसका नाम पोस्ट बैंक होगा। बैंक खुलने के साथ ग्राहकों को लोन, क्रेडिट कार्ड जैसी सभी सुविधाएं डाक विभाग के जरिए मिलेंगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बैंकिंग लाइसेंस के लिए अगले एक से डेढ़ माह तक विभाग की तैयारी पूरी हो जाएगी। प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा जाएगा और उसके बाद बैंकिंग लाइसेंस के लिए विभाग अर्जी देगा। पोस्ट बैंक चलाने के लिए एक अलग कंपनी बनाई जाएगी। बैंक खोलने के लिए सभी डाक विभाग को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। सभी डाकघरों में ग्राहकों को एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एसएमएस एलर्ट जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा कोर बैंकिंग के साथ स्पीड पोस्ट और पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसबीआई के दर पर ब्याज देने की योजना
विभागीय सूत्रों की मानें तो सरकारी बैंक एसबीआई के ब्याज दर के आसपास ही डाक विभाग भी अपना ब्याज दर तय करेगा। इसमें इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में खाताधारकों के लिए लोन लेने में सुविधा होगी। जिले में कुल 414 डाकघर हैं इनमें 20 हजार ग्राहकों के खाते खोले गए हैं।
अभी तक खाते खोलने की सुविधा
डाक विभाग को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के बाद अभी इसमें बचत खाता और चालू खाता खोलने की सुविधा है। केंद्र सरकार ने 2017 में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवा की शुरुआत की थी। पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, बिल पेमेंट्स व रिचार्ज, फ ंड ट्रांसफ र, डोरस्टेप बैंकिंग समेत अन्य सेवाएं शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

कोट::::
डाकघर में भी जल्द ही लोन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसकी प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने से ग्रामीण ग्राहकों को अधिक लाभ होगा। अभी तक 20 हजार लोगों ने पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाया है।
- निकेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आईपीपीबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें