तहसीलदार, बीडीओ, एक्सईएन समेत 30 अफसरों का वेतन रुका
गोरखपुर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों के निस्तारण में देरी पर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने 30 अफसरों का सितंबर महीने का वेतन रोक दिया है। इनमें सबसे ज्यादा अफसर बिजली निगम और पंचायतीराज विभाग के हैं।
जिनपर कार्रवाई हुई उनमें एडीओ पंचायत जंगल कौड़िया, बीडीओ गगहा, एसडीओ विद्युत सदर, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड दो (ग्रामीण), एक्सईएन विद्युत वितरण खंड एक(ग्रामीण), एक्सईएन विद्युत वितरण खंड चतुर्थ (नगरीय), तहसीलदार कैंपियरगंज, तहसीलदार गोला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम गोरखुपर, एक्सईएन नलकूप खण्ड दो सिंचाई जल संसाधन, नायब तहसीलदार (नगर) सदर तहसीलदार, एक्सईएन गंडक सिंचाई कार्य मंडल द्वितीय, शाखा प्रबंधक यूको बैंक उरूवां बाजार, जिला समन्वयक बैंक आफ इंडिया, उप निबंधक सदर, एसडीओ विद्युत गोला शामिल हैं।
इसी तरह क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, एसडीओ विद्युत चौरीचौरा, प्रभारी चिकित्साधिकारी बड़हलगंज, प्रभारी चिकित्साधिकारी जंगल कौड़िया, एसडीओ विद्युत बांसगांव, बेसिक शिक्षा खंड अधिकारी गोला, बेसिक शिक्षा खण्ड अधिकारी ब्रह्मपुर, शाखा प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एक्सईएन नगर पंचायत सहजनवां, नोडल अधिकारी नगर निगम गोरखपुर, एक्सईएन प्रांतीय खंड लोनिवि, एक्सईएन विद्युत नगरीय क्षेत्र एक तथा एक्सईएन विद्युत चौरीचौरा का भी वेतन रोका गया है।
शिक्षक सम्मान का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण
गोरखपुर। डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को 5 सितंबर को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का जिले के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सुबह 11.30 बजे लोक भवन से दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण होगा।