फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा सरकार बनी तो बंद हो गई गो हत्या’ : प्रो. श्यामनंदन

विज्ञापन
ब्रम्हलीन महन्त दिग्विजयनाथ एंव ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में ?
विज्ञापन
‘भाजपा सरकार बनी तो बंद हो गई गो हत्या’ : प्रो. श्यामनंदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गो संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रो. श्यामनंदन ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई गोवंश की हत्या बंद हो गई। गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार हर तरह का सहयोग कर रही है। हर जिले में गो संरक्षण केंद्र खोलने के लिए सरकार की तरफ से 1.20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहां पर निराश्रित पशु रखे जाएंगे। इसके अलावा अन्य अस्थायी केंद्र भी खोले जा रहे हैं।
गोरखनाथ मंदिर में चल रहे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करने आए श्यानंदन ने ये बातें मीडिया से कहीं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में पांच एकड़ जमीन पर चार शेड बनाए गए हैं। इसके लिए 1.20 करोड़ दिए गए। इसमें गो-वंश रहेंगे। भूसा रखने का गोदाम, पशुओं का पानी, चरना व पानी के लिए बोरिंग व सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था प्रदेश के सभी 75 जिलों में कराई जा रही है। 58 जिलों में गो-संरक्षण केंद्र बन चुका है। इसके अलावा गो आश्रय केंद्र भी खोले जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 526 गो आश्रय केंद्र पंजीकृत हो चुके हैं। वहां रहने वाले गोवंश के भरण पोषण की व्यवस्था की जा रही है। वैसे जिलाधिकारी से भी कहा जा रहा है कि जन सहयोग से व्यवस्था को और बेहतर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल पर भड़के
जब पूछा गया कि सरकार की तरफ से गोवंश को पालने के लिए पशुपालकों को 30 रुपये रोज दिए जाने की बता कही जा रही है, पर इसके लिए कोई पशुपालक आगे नहीं आ रहा है। इस पर वह नाराज हो गए। कहा कि 30 रुपये सहयोग दिया जा रहा है। यदि यहां कोई आगे नहीं आ रहा है तो आप ही उपाय बताइए । उनके संज्ञान में जब यह लाया गया कि गो संरक्षण केंद्र में गायें मर रही हैं। पर्याप्त चारा नहीं मिल पा रहा है तो वह बिना कुछ कहे चल दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें