नगर निगम के क्षेत्र में रहने वाले उनके मोहल्ले में ही नगर निगम से संबंधित टैक्स जमा कर सकेंगे। बकाया टैक्स वसूली के लिए नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में 13 से 27 दिसंबर शिविर लगाए जाएंगे। इन कैंपों में जलकर, गृहकर और सीवर कर जमा किया जा सकता है।
सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने बताया कि 13 दिसंबर को रसूलपुर चौराहा के पास और लच्छीपुर में वी मार्ट के पास, 16 दिसंबर को चक्सा हुसैन वार्ड में खपड़े वाली मस्जिद के पास, 17 दिसंबर को चक्सा हुसैन वार्ड में खपड़े वाली मस्जिद, तकिया कवलदह इलाके में सूर्य विहार चौराहा के पास और मिर्जापुर पचपेड़वा में रामनगर चौराहा के पास, 18 दिसंबर को मिर्जापुर पचपेड़वा में रामनगर चौराहा के पास और जंगल बेनीमाधो में प्राथमिक विद्यालय मोहरीपुर में, 19 दिसंबर को मिर्जापुर पचपेड़वा में रामनगर चौराहा के पास और जंगल बेनीमाधो में प्राथमिक विद्यालय मोहरीपुर में, 20 दिसंबर को सिधारीपुर में मदरसा के पास, विकास नगर में सतकार मैरेज हाल, चकसा हुसैन में नूरी मस्जिद के पास, 21 दिसंबर को चक्सा हुसैन में नूरी मस्जिद के पास, विकास नगर में सतकार मैरेज हाल, सिधारीपुर में मदरसा के पास, 23 दिसंबर को बरगदवा में रामलीला मैदान में, सिधारीपुर में सिधारीपुर चौराहा के पास, लच्छीपुर में वी-मार्ट के पास, 24 दिसंबर को बरगदवां में रामलीला मैदान, सिधारीपुर में सिधारीपुर चौराहा के पास, 26 दिसंबर को अधियारीबाग में रामलीला मैदान में, 27 दिसंबर को रसूलपुर चौराहा के पास लगेगा।