फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नाले की सफाई कराकर हटवाया अतिक्रमण, विधायक ने चार घंटे तक चलवाया अभियान

Tue, 15 Oct 2019 10:36 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सफाई अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारी और डॉ. आएमडी अग्रवाल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 रुस्तमपुर वार्ड में साफ-सफाई का हाल जानने निकले नगर विधायक डॉ. आएमडी अग्रवाल ने चोक नाले को देख नगर निगम के अधिकारियों को सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद चार घंटे चले सफाई अभियान में विधायक खुद मौके पर रहे। उन्होंने जीडीए के अधिकारियों को नाले पर से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन


रविवार को नगर विधायक रुस्तमपुर में सड़क का शिलान्यास किया था। इस दौरान पूरे वार्ड में काफी गंदगी नजर आई थी। उन्होंने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को बेहतर ढंग से सफाई कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर विधायक सोमवार को वार्ड की सफाई देखने पहुंचे। बुद्ध नगर मोड़ पर ही नाले पर लोगों ने कब्जा जमा लिया है। छह फुट गहरा नाला पूरी तरह से सिल्ट पर भरा हुआ था।

विधायक ने तुरंत नगर निगम से जेसीबी मंगाई और अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने अगले तीन दिनों तक नाले की बेहतर ढंग से सफाई कराने का निर्देश दिया। विधायक ने जीडीए के अभियंताओं को भी मौके पर बुलाया।  उन्होंने सात दिन लगातार अभियान चलाकर के पूरे नाले की सफाई कराने का निर्देश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें