फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकरंग और सबरंग में जलवा बिखेरेंगे स्थानीय कलाकार

Sat, 30 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों का जलवा नजर आएगा। 11 को शंकर महादेवन और शान की मौजूदगी में स्थानीय कलाकार प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे तो वहीं 13 को भजन सम्राट अनूप जलोटा और अनुराधा पौडवाल के आगे भजन गायकी की स्थानीय प्रतिभाएं जलवा दिखाएंगी। 12 को भोजपुरी नाइट में भोजपुरी गायकी के स्थानीय सितारे मंच पर चमकते नजर आएंगे। 11 और 13 के आयोजन को ‘सबरंग’ और 12 की रात को ‘लोकरंग’ का नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजन से जुड़े एक कलाकार के मुताबिक महोत्सव की रूपरेखा तय हो चुकी है। इसमें 11 जनवरी को स्थानीय कलाकार अरुंधति भरतनाट्यम पेश करेंगी। विनोद गंगानी का समूह लोकनृत्य होगा। शिवदास चक्रवर्ती का वाद्यवृंद तो वहीं बीके सिंह गजल पेश करेंगे। हिमांशु द्विवेदी, मधुमाला चक्रवर्ती और मिली चक्रवर्ती भजन गायकी की प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन करेंगे। वहीं 12 को होने वाली भोजपुरी नाइट को लोकरंग का नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम दिवंगत लोक गायिका मैनावती देवी को समर्पित होगा।

स्थानीय वरिष्ठ कलाकार राकेश उपाध्याय, मनोज मिश्र मिहिर, डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, मिथिलेश तिवारी, चेता सिंह, रंजना श्रीवास्तव, अमृता, प्रतिमा, संतराज गोरखपुरी, अमृता और ऐश्वर्या आवाज का जलवा बिखेरेंगी। मालिनी अवस्थी और रवि किशन की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम का संयोजन अंतरराष्ट्रीय राकेश श्रीवास्तव कर रहे हैं। 13 को विभिन्न विधाओं के स्थानीय कलाकार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनका चयन छह और सात जनवरी को होने वाले ऑडिशन से होगा।
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज कॉलेज में होगा ऑडिशन
13 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों के लिए छह और सात जनवरी को ऑडिशन का आयोजन सेंट एंड्रयूज कॉलेज में होगा। सुबह 10 बजे से होने वाले ऑडिशन में हर आयु वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें लोकगीत, सुगम संगीत, वाद्य यंत्र, सोलो डांस, ग्रुप डांस होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रतिभा वाले कलाकार हिस्सा ले सकेंगे। हर विधा के तीन कलाकारों का चयन गोरखपुर महोत्सव के लिए होगा। इन्हें 13 को सुबह 11 बजे से महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें