फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई की तर्ज पर होगा गोरखपुर महोत्सव

Sat, 16 Jan 2016 08:29 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी प्रांगण में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाला गोरखपुर महोत्सव सैफई की तर्ज पर ओयोजित किया जाएगा। इसमें फिल्मी दुनिया के प्रमुख कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए कलाकारों से लेकर विभिन्न प्रतियोगियों का ऑडिशन चल रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए ट्रेडफेयर सोसायटी की स्थापना की गई है। इसे शहर के उद्यमियों को जोड़कर बनाया गया है। मंडलायुक्त इसके संरक्षक हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए डीएम और एसएसपी भी पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद एवं समिति के समन्वयक नवीन अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से यहां के कलाकारों, स्कूली बच्चों एवं जनपद में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाया जाएगा। महोत्सव में इंटर स्कूल चैम्पियनशिप के तहत 16 प्रकार के  कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पेंटिंग, चेस, क्यूब्स, स्पेलिंग, लोकगीत, संस्कृत श्लोक, डांस, फैंसी ड्रेस, वैनर डिजाइनिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ओएन सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव ऐतिहासिक होगा। कमिश्नर की अगुवाई में कई महोत्सवों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा चुका है। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने सभी को आश्वस्त किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। लोग अपने परिवार के साथ आकर महोत्सव का आनंद ले सकते हैं। समन्वयक नवीन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 3 विभिन्न स्कूलों के 3 हजार बच्चों के सामूहिक गायन से होगी। 29 की शाम को भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


इसमें भजन गायक अनूप जलोटा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात को मशहूर भोजपुरी गायिका कल्पना की गीतों का आनंद लोग उठा सकेंगे। दूसरे दिन कॉमेडी नाइट में अपने अनोखे अंदाज से लोगों को हंसाने वाले एहसान कुरैशी के अलावा हास्य कलाकार सुरेश अलबेला भी अपनी कला का प्रदर्शन गोरखपुर की सरजमीं पर करेंगे। रात में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसमें देश के जाने माने कवि और शायर शिरकत करेंगे। महोत्सव का अंतिम दिन बॉलीवुड नाइट होगा। इसमें श्रोता सुनिधि चौहान और जावेद अली के गीतों का आनंद उठा सकेंगे। प्रिंस ग्रुप के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें