फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर कार्रवाई में पिछड़ा गोरखपुर

Wed, 04 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान सामान उठाकर ले जाते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने में गोरखपुर, मंडल के अन्य जिलों से पिछड़ गया है। एक सप्ताह से चल रहे अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई देवरिया में हुई है। दूसरे नंबर पर महराजगंज है। प्रभावी कार्रवाई न पाने पर आईजी ने जीडीए को फोर्स उपलब्ध कराकर अतिक्रमण करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए आईजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तान को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। पिछले चार पांच दिन से पुलिस इस अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है।

अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों का आईपीसी की धारा 34 और 290 के तहत चालान तो काट दिया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। देवरिया और महराजगंज पुलिस ने भी जिन लोगाें के खिलाफ कार्रवाई की उन्हें गिरफ्तार कर जुर्माना लेकर छोड़ा।
विज्ञापन


अतिक्रमण के कारण जाम से जूझ रहे गोरखपुर में अभियान को तेज करने के लिए आईजी एचआर शर्मा ने एसएसपी से जीडीए को फोर्स उपलब्ध कराकर शहर क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। 

कार्रवाई का विवरण
जिला ---------- कार्रवाई ---------- गिरफ्तारी
देवरिया ---------- 748 ---------- 748
महराजगंज ---------- 116 ---------- 116
गोरखपुर ---------- 636 ---------- 000
कुशीनगर ---------- 121 ---------- 000 नगर निगम और जीडीए पीछे  सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने में जीडीए और नगर निगम अब तक कोई खास कार्रवाई नहीं कर सका है। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के दौरे को देखते हुए कुछ जगह भले ही अतिक्रमण हटा दिया गया हो लेकिन अधिकांश स्थानों पर पहले जैसा ही कब्जा है। जीडीए को अवैध पार्किंग स्थलों पर कार्रवाई करनी थी, मगर पार्क रोड को छोड़ दिया जाए तो जीडीए अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह ने बताया कि बीच-बीच में अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है पर लोग फिर से काबिज हो जाते हैं। जीडीए उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय का कहना है कि अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, जबकि सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के वास्ते नगर निगम तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए जीडीए का प्रवर्तन दल गठित किया गया है। टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता राकेश प्रताप व एसपी अरविंद करेंगे। टीम में अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह, डीएन शुक्ला, रंजीत सिंह, राम इकबाल सिंह व एसपी चौधरी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें