फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से जेद्दाह और रियाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से जेद्दाह और रियाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर से खाड़ी देश जेद्दाह और रियाद जाने वालों के लिए राहत वाली खबर है। स्पाइसजेट 15 अगस्त से इन दोनों जगहों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। स्पाइस जेट एयरलाइंस ने गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में खाड़ी देशों को जाने वाली यात्रियों की अच्छी संख्या देखकर ये फ्लाइट शुरू करने का निर्णय किया है। अब यहां से जेद्दाह के लिए एक अगस्त और रियाद के लिए 15 अगस्त से रोजाना कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ी जा सकेगी। इससे रियाद की यात्रा जहां महज आठ घंटे तो जेद्दाह महज सात घंटे में पूरी हो सकेगी। अभी इन दोनों जगहों तक का सफर तय करने में करीब 20 घंटे का वक्त लगता है।
विज्ञापन

स्पाइसजेट के यूपी सेल्स हेड राहुल ने बताया कि गोरखपुर से जेद्दा और रियाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा की गई है। गोरखपुर-मुंबई-जेद्दा 15.10 बजे पर गोरखपुर से उड़ेगी और रात 22.15 पर पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर-मुंबई-रियाद की फ्लाइट 3.10 बजे गोरखपुर से उड़ान भरेगी रात में 11.10 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें