नगर निगम के बाद अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अपनी सीमा के विस्तार को लेकर तैयारियां तेज कर दीं हैं। जीडीए अफसरों के मुताबिक जिले के विभिन्न ब्लाक के 107 और गांवों तक प्राधिकरण का दायरा बढ़ाया जाएगा। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। जिला प्रशासन से संबंधित गांवों का सजरी नक्शा आदि की फोटो कॉपी भी मांगी गई है।
वर्तमान में प्राधिकरण की सीमा में 170 गांव हैं जबकि 52 और गांव जोड़ने के लिए प्राधिकरण की तरफ से 2009 में ही शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक बार फिर प्राधिकरण ने सीमा विस्तार को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
सीमा विस्तार के इस काम की जिम्मेदारी टाउन प्लानर को दी गई है। यानी अगर 107 और गांव भी जुड़े तो प्राधिकरण क्षेत्र में कुल गांवों की संख्या 329 हो जाएगी। गांवों की सूची को जीडीए बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद नोटिफि केशन जारी कर दिया जाएगा जिसके बाद सीमा विस्तार हो जाएगा।
जीडीए की सीमा विस्तार के लिए 107 नए गांवों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। प्राधिकरण स्तर की तैयारी जल्द पूरी कर ली जाएगी।
- अन्नावी दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष जीडीए
इन 107 गांवों को प्राधिकरण के दायरे में लाने का है प्रस्ताव
गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर भटहट ब्लाक का सनराईच उर्फ बड़गांव, बनकटिया बुजुर्ग, खरियाबाद, ताज पिपरा, चिटवना, निउरी, पिपराइच ब्लाक का खजहवा, सिचवल, रिठिया, हरखपुर, मुरेरी गरवा, पिपरा मुगलन तथा गोरखपुर-बड़हलगंज मार्ग पर पिपरौली ब्लाक के पिछौरा, जोतगा मापर, शिवघाट, ऊंचगांव, बैवाहरिया, जोत सोजावर, जोत देहरा, जोत डाढ़डीह, जोत सुक्लही, सेवईं, जंगल बुढ़ी रामसिंह, अराजी बॉंसी जायसवाल, ककरा खोर, जंगल अखलास कुंवर, जगल मोलाहु कुंवर, कोट काक्षा सानी, जंगल बिशेषर दयाल, जंगल रानी सोहास कुंवरी।
जंगल विशरामपुर, गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर पीपीगंज नगर पंचायत व कैंपियरगंज ब्लाक के जंगल बिहुली, जंगल अगही, जंगल झझवा, सहाबगंज, बगही वारी, मखहना, जंगल कौड़िया ब्लाक के हरपुर, कोल्हुवा, टिगरा, भइयाराम, जरहद, नयनसर, नरही, रामपुर, रसूलपुर चकिया, जगल कौड़िया, गोरखपुर-खलीलाबाद मार्ग पर पाली ब्लाक का ममउर, मंझरिया, सहजनवां ब्लाक के सेमरा, बसिया, बेल्हर माफी, जंगल कौड़िया का कोठा, खरिया, अराजी मोहम्मदपुर, मोहम्मदपुर माफी, जमउर, मझगांवा, अहिरोली तथा गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर भटहट ब्लाक का चकखान मोहम्मद।
फुलवरिया, करमहा र्खु्द, रामपुर खुर्द, असरफ पुर, साल्हपुर, औरंगाबाद, रसूलपुर गोनियां, पिपरीए सीरा उर्फ बरगढ़ी, इस्लामपुर, रामपुर बुजुर्ग, मेहदिया, जमुनिया, अराजी चिलबिलवा, भटहट, मीरापुर, अतरालिया, चकिया, अमवा, भलुही, गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर पिपराइच ब्लाक का जयपुर, रामडीह, सिसवा उर्फ चनकपुर, बेलवा खुर्द, सोनवरसा खुर्द, सरदारनगर ब्लाक का मलमलिया, चनकपुर, भाट गनवा, बैकुंठपुर, विशुनपुर खुर्द, छपरो मन्सूर, डुमरी खास, रामपुर बुजुर्ग, नरायनपुर, टीहा, विशम्मरपुर, शवपुर, गहिरा, देवीपुर, देवी तरकुलवा, शत्रुघ्नपुर, रच्चोपुर, भरतपुर, लक्ष्मनपुर, वहुपुर, मोती पाकड़, चकदेइया, महादेवा जंगल और महादेवा।