फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में एक रन से हारा गोरखपुर ‘बी’

Wed, 01 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में क्रिकेट मैच खेलते बस्‍ती और गोरखपुर के खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेली जा रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को गोरखपुर ‘बी’ की टीम को रोमांचक मुकाबले में फिर हार का सामना करना पड़ा। उत्कर्ष सिंह के  अर्द्धशतक (57 रन) की बदौलत बस्ती ने गोरखपुर ‘बी’ को 1 रन से हरा दिया। आलोक वर्मा ने भी टीम की जीत में भूमिका निभाते हुए 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर बस्ती की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 45 ओवरों में 179 रन बनाए। उत्कर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 रनों की पारी खेली, जबकि रामेश्वर ने 25, रवि ने नाबाद 17 रन बनाए। गेंदबाजी में गोरखपुर की ओर से प्रिंस को दो विकेट मिले। जवाब में गोरखपुर ‘बी’ और बस्ती के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विक्रम ने नाबाद 59 रन बनाए, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके और गोरखपुर ‘बी’ 41.3 ओवरों में 178 के स्कोर पर सिमट गई। ओमकार ने भी 28, शिवम ने 25 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आलोक वर्मा और फराज ने 3-3 विकेट गिराए। इसी तरह से विकास और रद्र प्रताप ने 2-2 विकेट और गोरखपुर की टीम को पवेलियन लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें