फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विकृतियों से मुक्ति के बाद देश बनेगा महाशक्ति : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक विकृतियों से मुक्ति के बाद देश बनेगा महाशक्ति : योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ के श्रद्धांजलि समारोह के समापन के अवसर पर कहा कि भारत को महाशक्ति बनने के लिए सामाजिक विकृतियों से मुक्ति पानी होगी। कहा कि गोरक्ष पीठ का राष्ट्र रक्षा का मंत्र उनके जीवन का मंत्र है। गोवंश पर संतों की चिंता पर कहा कि इसके लिए संतों को भी आगे आना होगा। वैसे अब ऐसी तकनीक लाई जा रही है, जिससे गायें केवल बछिया पैदा करेंगी।
अध्यक्षीय संबोधन में अपने गुरुदेव का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि उनके गुरुदेव जीवन के अंतिम क्षणों तक सामाजिक व सांस्कृतिक आंदोलनों से जुड़े रहे। वे कहा करते थे समाज में यदि छुआछूत न हो तो कुछ भी नहीं है। छुआछूत सबसे बड़ा पाप है। गुरुजी ने अपना पूरा जीवन सनातन हिंदू संस्कृति के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य व समतामूलक समाज तथा दीन दुखियाें के चेहरे पर खुशी लाने के लिए समर्पित कर दिया। हिंदू समाज की सेवा और जिन आदर्शों और मूल्यों को महंत दिग्विजयनाथ एवं अवेद्यनाथ ने स्थापित किया उसके प्रति गोरक्ष पीठ सदैव समर्पित रहेगी।
विज्ञापन

गोवंश के संरक्षण को आगे आए संत समाज
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य सहित कई संतों ने गो माता का जिक्र किया तो योगी ने कहा कि इसके लिए सरकार की तरफ से प्रयास लगातार हो रहा है। संत समाज को भी आगे आना होगा। आश्रमों के माध्यम से गायों का संरक्षण हो सकता है। उनके यहां 500 से अधिक गायें पल रही हैं। सरकार बनते ही अवैध बूचड़खाने बंद हो गए। साढ़े तीन लाख गायें गो संरक्षण केंद्रों में रखी गईं हैं। कहा कि सरकार ऐसी तकनीक ला रही हैं, जिससे केवल बछिया पैदा होंगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे भी आगे आएं। संत समाज अपने प्रवचन में गो संरक्षण की महत्ता को बताएं। कहा कि हर आश्रम में अन्न क्षेत्र होता है। संत समाज अन्न क्षेत्र को गरीबों के लिए खोले, कोई वहां से भूखा न जाए।
विज्ञापन

प्लास्टिक के खिलाफ चलाएं अभियान
मुख्यमंत्री ने संत समाज व उपस्थित लोगों से प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया। कहा कि सड़कों पर प्लास्टिक में खाने की वस्तुएं व अन्य चीजें रखकर लोग फेंक देते हैं। गायें उसे खा लेती हैं और उनके पेट के अंदर प्लास्टिक चली जाती है। मैने देखा है, प्लास्टिक का बड़ा बड़ा गोला उनके पेट से निकला है। गो माता को कितना कष्ट होता है, यह एहसास करते हुए सभी को प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा। प्रधानमंत्री ने मथुरा में आरोग्य मेले का उद्घाटन करते हुए कहा था कि प्लास्टिक हमारे और गोमाता दोनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि गोशाला, शहर, खेत से निकलने वाले कचरे से अब ईंधन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें