गोलघर काली मंदिर के पास जाम से मिलेगी राहत
गोरखपुर। गोलघर काली मंदिर के पास जाम की समस्या जल्द खत्म होने की उम्मीद है। यहां लगाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को बगल में ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही यहां के डिवाइडर को सीधा करने के साथ ही गोल चक्कर (रोटरी) बनाया जाएगा। इसके अलावा सीओ कैंट ऑफिस भी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए करीब 3.35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
शहर का प्रमुख चौराहा होने के बावजूद यहां यातायात को व्यवस्थित करने के खास इंतजाम नहीं है। शहर की आबादी और गाड़ियों की संख्या बढ़ने के बावजूद इसकी डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में स्टेशन, धर्मशाला बाजार और गोलघर की तरफ से आने के दौरान जबरदस्त जाम लग जाता है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने गोलघर काली मंदिर तिराहे के विस्थापन की योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत काली मंदिर से फ्लाई ओवर के नीचे होते हुए धर्मशाला तक बाईं तरफ सर्विस लेन बनाई जाएगी। इस पर लागत 3.35 करोड़ रुपये आने की संभावना है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
----
ये काम होंगे
चौराहों का विस्तारीकरण, चौराहों के पास के बिजली के खंभे, सिग्नल पोल होंगे, सरदार पटेल की प्रतिमा होगी विस्थापित, चौराहों पर बनेगा रोटरी, रोड सेफ्टी का काम, डिवाइडर होगा सीधा, धार्मिक स्थलों और सरकारी भवनों के आंशिक भाग का ध्वस्तीकरण और निर्माण।
------
मोहद्दीपुर के अलावा गोलघर काली मंदिर तिराहे के सुधार की योजना तैयार की गई है। करीब 3.35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
- भगवंत सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
-----------
मोहद्दीपुर चौराहे पर होगा यह काम
मोहद्दीपुर चौराहे का विस्तारीकरण, चौराहे के नजदीक के बिजली के खंभे, सिग्नल पोल, स्थापित मूर्ति और स्मृति चिह्न की शिफ्टिंग, चौराहे पर रोटरी का निर्माण, रोड सेफ्टी के काम, फुटपाथ और डिवाइडर को सीधा करना। इस पर करीब 1.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।