फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबंध बनाने से इंकार करने पर किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अनैतिक संबंध बनाने से इंकार करने पर किशोरी की हत्या
विज्ञापन

बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव इलाके के एक गांव में अनैतिक संबंध बनाने से इंकार करने पर 17 साल की किशोरी की हत्या का आरोप गांव के ही गौतम नाम के युवक पर है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गला दबाकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव में शुक्रवार की सुबह 17 साल की किशोरी का शव बरामद हुआ। थोड़ी ही देर में उसकी पहचान हो गई। पहचान के बाद आए किशोरी के पिता ने गांव के ही गौतम पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर संघर्ष के निशान पाए जाने की वजह से आशंका है कि आरोपियों की संख्या तीन या चार रही होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गौतम अनैतिक संबंध बनाना चाहता था और बेटी का इंकार करने पर उसने हत्या कर दी गई है। बांसगांव थाना प्रभारी पीके तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें