फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स की जमीन पर आवास बनवाएगा जीडीए

Mon, 24 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आवासीय योजना
विज्ञापन
पूर्व कमिश्नर जेपी गुप्ता के निर्देश पर तारामंडल के पास लेक-व्यू विस्तार आवासीय योजना में मल्टीप्लेक्स के लिए सुरक्षित की गई दो एकड़ जमीन पर जीडीए आवासीय योजना लांच करेगा। इसे लेकर तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को आयोजित जीडीए बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग जाने की पूरी उम्मीद है। इसी तरह आठ और एजेंडों पर आयोजित होने जा रही इस बैठक में कुछ और भी महत्वपूर्ण योजनाओं पर बोर्ड की स्वीकृति मिल सकती है।
विज्ञापन


तारामंडल के पास सुरक्षित दो एकड़ जमीन पर जीडीए 2013 से ही मल्टीप्लेक्स बनावने का प्रयास कर रहा है। पहली बार जीडीए 12 सितंबर से 21 अक्टूबर 2013 तक के लिए जमीन खरीदने और मल्टीप्लेक्स का निर्माण कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निविदा निकाली थी। कोई आवेदन न आने पर प्राधिकरण ने निविदा की तिथि बढ़ाकर 27 नवंबर और फिर 27 दिसंबर कर दिया मगर दो-दो बार समय बढ़ाने के बाद भी किसी ने आवेदन नहीं किया। इसी बीच पूर्व कमिश्नर जेपी गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए। साथ ही यह भी पता चला कि जिस जमीन पर प्राधिकरण मल्टीप्लेक्स बनवाना चाहता था, वह आवासीय है। इसके बाद से ही प्राधिकरण वहां आवासीय योजना लाने की तैयारी कर रहा था। माना जा रहा है कि सोमवार को इसपर बोर्ड की रजामंदी मिल जाएगी।

इसी तरह बोर्ड बैठक में चंपा देवी पार्क के पास खाली पड़ी 15 एकड़ जमीन में से पांच एकड़ जमीन पर बहुंमजिले भवन के निर्माण के लिए तैयार किए गए तलपट मानचित्र के अनुमोदन पर भी फैसला हो सकता है। इन एजेंडों पर भी होगा फैसला - - नियम-कायदे ताक पर रख एक महिला को प्लाट आवंटित करने का मामला 
विज्ञापन

- प्राधिकरण के अफसरों-कर्मचारियों का चिकित्सा भत्ता
- प्राधिकरण द्वारा मानदेय पर रखे गए सेवानिवृत्त तहसीलदार का मानदेय बढ़ाना
- सहायक अभियंताओं को मिल रहे वाहन भत्ते को पांच सौ से बढ़ाकर एक हजार रुपये करना 
- रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा वाटर स्पार्टस एक्टिविटी विकसित एवं संचालित करने के लिए प्राधिकरण द्वारा निशुल्क भूमि मुहैया कराना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें