फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए ने तारामंडल रोड से कब्जे हटाए

Fri, 30 Sep 2016 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जीडीए की टीम। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
जीडीए ने देवरिया बाईपास रोड पर सड़क की पटरी और सर्विस लेन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की। इस दौरान कई अवैध निर्माण तोड़े गए। पटरी और सर्विस लेन पर बालू, गिट्टी व सरिया रखने वालों को एक सप्ताह में स्थान खाली करने को कहा गया। अभियान के दौरान 21 लोगों को चिह्नित करने के अलावा कुछ लोगों को नोटिस जारी कर फिर से अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सहायक अभियंता राकेश प्रताप के नेतृत्व में जीडीए की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ अवैध निर्माण तोड़ने के बाद संजय टिंबर, जायसवाल स्टील, अभिलाष ट्रेडर्स तथा उत्कर्ष ट्रेडर्स द्वारा सड़क की पटरी और सर्विस लेन पर निर्माण सामग्री रखे जाने पर नोटिस जारी किया गया। अभियान में जेई राणजीत बहादुर सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह, एसडी सिंह, जयपाल सिंह, डीएन शुक्ला, जय सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

राकेश प्रताप ने बताया कि 3, 4 व 5 अक्टूबर को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ध्वस्तीकरण तथा सीलबंद की भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट तथा फ ोर्स की डिमांड की गई है। अभी कुछ दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। शेष चिह्नित दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। अगर एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटा तो एफ आईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने में जो खर्च आएगा, उसकी वसूली भी उन्हीं से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें