फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख तक बढ़ी फ्लैट की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख तक बढ़ी फ्लैट की कीमत
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अफसरों की मनमानी और लापरवाही से अब लोहिया एन्क्लेव के बाद लेक व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों को झटका लगा है। अपार्टमेंट में बने सभी 192 फ्लैट की कीमत में प्राधिकरण ने 3.25 लाख रुपये से लेकर करीब चार लाख रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इनमें से बिक चुके 111 फ्लैट के आवंटियों से बढ़ी हुई रकम वसूलने के लिए जीडीए उन्हें नोटिस भेजेगा। वहीं बाकी बचे 81 फ्लैैट का आवंटन अब बढ़ी हुई दर से होगा।
नई दर के मुताबिक लेक व्यू अपार्टमेेंट के टू बीएचके के फ्लैट की कीमत 40.25 लाख, जबकि थ्री बीएचके के फ्लैट की कीमत 49.25 लाख रुपये हो गई है। प्राधिकरण ने फ्लैट के पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अवधि भी बढ़ाकर अब 16 सितंबर कर दी है। इस अपार्टमेंट की कास्टिंग में 33 फीसदी की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसके मुताबिक प्रत्येक आवंटी पर पांच से छह लाख रुपये का भार पड़ता। गनीमत है जीडीए ने 10 फीसदी से थोड़ा कम ही अतिरिक्त वृद्धि करने का निर्णय किया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फ्लैट की कीमत में तीन से चार लाख रुपये तक की वृद्धि का आवंटी विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

समय से पूरा होगा काम फिर भी बढ़ गई कास्टिंग
तारामंडल के बगल में बन रहे आठ फ्लोर के इस अपार्टमेंट में कुल 192 फ्लैट हैं। इनमें 168 फ्लैट थ्री बीएचके और 24 टू बीएचके हैं। इनमें से 111 फ्लैट का आवंटन हो चुका है। टू बीएचके के सिर्फ दो फ्लैट आवंटित होने शेष हैं। थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत 46 लाख तो टू बीएचके वाले फ्लैट की कीमत 36 लाख रुपये तय की गई थी। आवंटन के बाद 2017 में जीडीए ने इसका निर्माण शुरू कराया था। मई 2020 में आवंटियों को कब्जा देना है। अपार्टमेंट का काम आखिरी चरण में है ऐसे में यह मुमकिन भी लग रहा है। निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा हो जाने के जीडीए के दावे के बाद भी कास्टिंग में बढ़ोतरी की भरपाई आवंटियों से करने पर उनमें गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष करा रहे जांच
लेक व्यू अपार्टमेंट की कास्टिंग में 33 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद पूरे प्राधिकरण में खलबली मच गई है। प्राधिकरण के अध्यक्ष और कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जीडीए उपाध्यक्ष को जांच कर संबंधित अधिकारियों, अभियंताओं की जिम्मेदारी तय कर उनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें