फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कंपनी की पाइपलाइन डालने में हो रहा था ‘खेल’, विधायक ने काम रुकवाया

Fri, 06 Dec 2019 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन का निरीक्षण करते नगर विधायक
विज्ञापन
पैडलेगंज से रुस्तमपुर देवरिया बाईपास तिराहा के बीच डाली जा रही टोरेंट गैस कंपनी की पाइप लाइन का काम बृहस्पतिवार को नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने रुकवा दिया है। विधायक का कहना है कि बुधवार की देर रात निरीक्षण किया था तो काम की गुणवत्ता खराब मिली थी। इसी वजह से बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (भवन) को बुलाकर मामले की जांच कराई। जब खामी मिली, तभी काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


शहरवासियों के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सप्लाई की मुहिम चल रही है। पहले चरण में नौसड़ से मोहद्दीपुर के बीच पाइप लाइन डालने की अनुमति लोक निर्माण विभाग ने दी है। शर्तों के मुताबिक पाइप लाइन के बीच की दूरी 15 मीटर और दो मीटर नीचे होनी चाहिए है लेकिन इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा।

15 मीटर की जगह 12.5-13 मीटर पर पाइप लाइन डाली जा रही है। 2 की जगह 1.4-1.5 मीटर नीचे पाइप डाली गई है। जल्द ही सड़क सिक्स लेन में तब्दील होगी, फिर सारी व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। सिक्स लेन सड़क के लिए 140 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इसी आपत्ति के बाद अधिशासी अभियंता ने टोरेंट कंपनी के अफसरों से बात की और काम तुरंत रोक दिया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कामकाज में आगे लापरवाही मिली तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस घटना के बाद टोरेंट के अफसरों ने विधायक से मुलाकात भी की लेकिन बात नहीं बनी। विधायक ने कहा कि नोटिस जारी कराके जवाब तलब कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान बाबू लाल पासी, पार्षद देवेंद्र गौड़ पिंटू, अजय सिंह संचू, कमलेश आजाद और रविंद्र सिंह मौजूद रहे। दूसरी तरफ टोरेंट के अफसरों का पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जब भी पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें