फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर ने बनारस को आठ रन से हराया

Sun, 30 Apr 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Cricket
विज्ञापन
गोरखपुर क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को गाजीपुर जोन की टीम ने वाराणसी जोन को आठ रनों से हरा दिया। सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंडर-16 इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाजीपुर टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में तीन विकेट पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


विवेक ने शानदार 100 रन नाबाद और अनस  ने 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। तोयज व अजमल को दो और गजेंद्र व अनुभव को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम 45 ओवर में 197 रन ही बना सकी। प्रियांशु ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। गाजीपुर की तरफ  से लोकेश को दो व आसिफ व दीपक को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें