गोरखपुर क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को गाजीपुर जोन की टीम ने वाराणसी जोन को आठ रनों से हरा दिया। सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंडर-16 इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाजीपुर टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में तीन विकेट पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विवेक ने शानदार 100 रन नाबाद और अनस ने 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। तोयज व अजमल को दो और गजेंद्र व अनुभव को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम 45 ओवर में 197 रन ही बना सकी। प्रियांशु ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। गाजीपुर की तरफ से लोकेश को दो व आसिफ व दीपक को एक-एक विकेट मिला।