प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों को रोडवेज नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराएगा। इसके लिए शासन स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। यात्रा के प्रथम चरण में महाराष्ट्र के तीर्थ त्रयंबकेश्वर, शिरडी और शनि सिंगनापुर के लिए स्पेशल बसें चलेंगी। यात्रा करने वालों को मुख्यालय कार्यालय या क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर आवेदन करना होगा।
इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि यात्रा की तिथि 26 अप्रैल से एक मई तक प्रस्तावित की गई है। इस तिथि के अंदर लखनऊ से ही तीर्थयात्रा के लिए बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों का चयन प्रशासन स्तर पर किया जाएगा। यात्रियों के आवेदन पर जिलाधिकारी ही अंतिम निर्णय लेंगे। चयनित तीर्थयात्रियों को ही जिला प्रशासन लखनऊ तक की नि:शुल्क यात्रा कराएगा।
लखनऊ पहुंचने के बाद तीर्थयात्रा के लिए बसें उपलब्ध होंगी। यात्री उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। इसके लिए उसे पांच दिन के अंदर आवेदन करना होगा।