फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 19 तक चलेंगे 31 विशेष बसें

विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मद्देनजर 19 अगस्त तक गोरखपुर से विभिन्न शहरों के लिए परिवहन निगम की तरफ से 31 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें गोरखपुर से लखनऊ के लिए सर्वाधिक 14 और दिल्ली के लिए सात बसें चलेंगी। वहीं गोरखपुर से कानपुर के लिए तीन, वाराणसी के लिए पांच और इलाहाबाद के लिए दो अतिरिक्त बसें चलेंगी।

विज्ञापन


उधर पिछले साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बहनों को यह तोहफा दिया है। 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 की रात 12 बजे तक महिलाएं प्रदेश के भीतर बिना किराया दिए कहीं भी सफर कर सकती हैं।

यहीं नहीं अगर किसी महिला ने इस दिन के लिए पहले से टिकट बुक कराया है तो वह टिकट वापस कर रुपये ले सकती हैं। हालांकि सफर के दौरान महिलाओं के साथ पति, भाई, बेटा या कोई पुरुष रिश्तेदार है तो संबंधित महिला को छोड़कर उन्हें किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन


राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि त्योहार के मौके पर किसी भी यात्री को दिक्कत न हो इसलिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। चालकों-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। ज्यादा दूरी तय करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें